मंगलवार, 5 मई 2009

आप सब का धन्यवाद

पिछली पोस्ट पर आपकी टिप्पणियों और सुझावों के लिए धन्यवाद, कुछ पर अमल कर पाया हूँ । किसी के पीछे पड़ जाना मेरी फितरत तो नहीं पर लोग मजबूर कर दे तो मैं इसके लिए जिम्मेदार भी नहीं :) मैं सोच रहा था की मेरा ब्लॉग आने के बाद नेता-लोग शायद सतर्क हो गए हों लेकिन ऐसा हुआ नहीं । उनके तो पूरे के पूरे केम्पेन ही आउट-सोर्स हो चुके हैं और अपने jड्यूल में उन्हें फुर्सत ही कहाँ की रट्टा लगाकर बोलने से पहले समझ तो लें कि कह क्या रहे हैं !! आप भी पढ़ें।

दूसरी बात मैं यह सोच रहा था क्या टिप्पणियों का जवाब मैं टिप्पणियों से दे सकता हूँ ? पर वह मुझे हिन्दी में अवेलेबल नहीं है ! आप लोगों ने हिन्दी में टिप्पणियाँ कैसे की ? मुझे तो कोई ऑप्शन दिखाई नहीं देता !

खैर अगली पोस्ट तक .... तगड़ा रहें !!